Wednesday, March 4, 2026

37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप रायपुर में, इनडोर स्टेडियम में होंगे मैच

4 से 11 फरवरी तक होंगे मुकाबले

रायपुर : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 11 फरवरी तक किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सभी मुकाबले रायपुर स्थित इनडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Oplus_16908288

चैंपियनशिप में पुरुष एवं महिला वर्ग की शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी। पुरुष वर्ग में कुल 9 टीमें भाग लेंगी, जिनमें सर्विसेज (भारतीय सेना), इंडियन रेलवे, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, झारखंड, राजस्थान और मेजबान छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

वहीं महिला वर्ग में 5 टीमें प्रतियोगिता में उतरेंगी, जिनमें दृडियन रेलवे, केरल, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की टीमें शामिल हैं।

Oplus_16908288

छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। इस चैंपियनशिप से प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा देखने का अवसर मिलेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news