Sunday, March 15, 2026

बुजुर्ग को दुपहिया वाहन ठीक से चलाने की सलाह देना पड़ा महंगा

आवेश में आकर आरोपी ने कर दी हत्या

दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड में छावनी पुलिस ने तत्काल आरोपी को लिया हिरासत में

भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल शाम को दुपहिया ठीक से चलने की समझाइए देना बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। आवेश में आकर आरोपी द्वारा समझाइए देने वाले बुजुर्ग को हाथ मुक्के से जमकर पिटाई कर दी। जिसके कारण बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि मृतक के साथी को चेहरे में चोट आई है। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत कुमार ने बताया कि 7जनवरी शाम को विक्रम राय उम्र 66 वर्ष एवं सुनील राय एक ही बाइक पर लिंक रोड कैंप 2 से गुजर रहे थे। इसी दौरान समानांतर दुपहिया वाहन में एक युवक भी चल रहा था इसी दौरान विक्रम राय के द्वारा उक्त युवक को वाहन को संभाल कर ठीक से चलने की समझाइए दी गई ताकि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों को परेशानी का सामना न करना पड़े। परंतु यह समझाइए बुजुर्ग को इतनी महंगी पड़ गई की आरोपी के द्वारा बुजुर्ग का रास्ता रोका गया उसके बाद हाथ मुक्के से जमकर पिटाई कर दी।

Oplus_16908288

बीच-बचाव करने पर सुनील राय को भी मारा। इस विवाद में विक्रम राय की मौत हो गई। जबकि सुनील राय को चेहरे पर गंभीर चोटे आई। आरोपी के द्वारा अपने कुछ दोस्तों को भी घटनास्थल बुला लिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और फरार आरोपी की तलाश शुरु कर दी। कुछ समय के बाद आरोपी सुकांत उर्फ चिरागन सोनकर 19 वर्ष लिंक रोड कैंप दो को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। छावनी पुलिस के द्वारा इस मामले में अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news