Sunday, March 15, 2026

बार और रॉड मिल की तीन टीमों ने एनसीक्यूसी में एक्सीलेंस अवॉर्ड जीता

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी के बीआरएम विभाग की तीन टीमों – आरोहण, उन्नयन और सारथी ने दिसंबर 2025 में ग्रेटर नोएडा में आयोजित नेशनल कन्वेंशन ऑन ववालिटी सर्कल्स में देशभर से भाग लेने वाली टीमों के बीच टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित “पार एक्सीलेंस अवार्ड” अर्जित किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में तीनों टीमों की उपलब्धियों ने बीएसपी को गौरवान्वित किया है। टीम आरोहण ने इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल श्रेणी में प्रभावशाली प्रस्तुति देकर अवार्ड अपने नाम किया। टीम आरोहण का मार्गदर्शन उप महाप्रबंधक विजी मथाई (फैसिलिटेटर) ने किया। टीम में अपु बेहेरा (टीम लीडर), एन. सतीश कुमार (डिप्टी लीडर) तथा मनोज कुमार, चंदन सिंह और एम. श्रीनू सदस्य के रूप में शामिल रहे।

इसी क्रम में एनसीक्यूसी-2025 प्रतियोगिता में टीम उन्नयन ने लीन क्वालिटी सर्कल श्रेणी में उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए पार एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त किया। टीम का नेतृत्व वरिष्ठ प्रबंधक राजुल पाण्डेय फैसिलिटेटर ने किया, जबकि एन. सतीष कुमार टीम लीडर और अपु बेहेरा डिप्टी लीडर टीम के सदस्य रहे। वहीं टीम सारथी ने क्वालिटी सर्कल श्रेणी में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पार एक्सीलेंस अवार्ड हासिल किया। टीम’ का मार्गदर्शन उप प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी फैसिलिटेटर ने किया। टीम में दीपेश कुमार चुघ टीम लीडर, धनराज साहू डिप्टी लीडर तथा शुभम शिंदे, कुंते लाल और यशवंत कुमार शामिल रहे।

Oplus_16908288

मुख्य महाप्रबंधक योगेश शास्त्री ने इस उपलब्धि पर सभी टीमों को शुभकामनाएं दी। टीम सदस्यों ने इस सफलता का श्रेय योगेश शास्त्री के प्रेरक नेतृत्व के साथ-साथ बीआरएम के वरिष्ठ अधिकारियों महाप्रबंधकगण एसएन त्रिपाठी, शाश्वत मोहंती, समीर पांडे और शिखर तिवारी के सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news