Tuesday, March 3, 2026

कोक ओवन गैस पाइपलाइन में आगजनी के बाद BF-8 में 4 घंटे से उत्पादन ठप्प

मिल एरिया भी प्रभावित, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, BSP को करोड़ो का नुकसान

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर आज दोपहर 12:00 बजे के करीब कोक ओवन गैस सप्लाई के पाइपलाइन में पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन ( PBS-II) के पास आग लग गई। लगातार 3 घंटे की मशक्कत के बाद फायर टीम 10 से 12 गाड़ी पानी की बौछार के बाद बुझाया। इसके पहले की ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 8 को फ्यूल के रूप में इसी पाइप लाइन से भेजे जाने वाले कोक ओवन गैस की सप्लाई को बंद करना पड़ा इसके लिए पाइपलाइन में लगी यू-सील को एक्टिव किया गया। लगभग 4 घंटे से ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक ४ का उत्पादन बंद है। जिसके कारण करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

Oplus_16908288

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर 12:00 के करीब भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर PBS 2 के पास कोक ओवन गैस पाइपलाइन में आग लग गई। आज इतनी मेहनत थी कि उसके आसपास स्थित केबल गैलरी में लगे केबल में भी आग लगा। सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई और आग को बुझाने में जुट गई।इसी गैस पाइपलाइन से फ्यूल के रूप में ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 8 के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कोक ओवन गैस की सप्लाई की जाती है। गैस के कारण आग भीषण रूप ले रही थी। जिसके कारण तत्काल प्रबंधन को गैस सप्लाई लाइन को बंद करने के बावजूद करीबन 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

गैस सप्लाई बंद करने यू-सील की गई एक्टिव

कोक ओवन गैस सप्लाई पाइपलाइन में आग लगने के कारण आग का स्वरूप भीषण होने लगा था। ऐसे में गैस के प्रभाव को बंद किया जाना आवश्यकता। इस पर प्रबंधन के द्वारा तत्काल कोक ओवन गैस सप्लाई को बंद करने के लिए यू-सील एक्टिव की गई। पाइपलाइन में पूर्व से ही यू सील लगी होती है। जो अंग्रेजी के ७ अक्षर की भांति होती है। इसमें पानी भर दिया जाता है।

Oplus_16908288

ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 8 में 4 घंटे बाद भी उत्पादन ठप्प

ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 8 में फ्यूल के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली कोक ओवन गैस की सप्लाई बंद करते साथ ही उत्पादन ठप हो गया। सूत्रों के मुताबिक अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और कोक ओवन गैस की सप्लाई प्रारंभ नहीं हो सकी है।

मिल एरिया में भी उत्पादन प्रभावित

सूत्रों के मुताबिक गैस सप्लाई बंद करने के कारण मिल एरिया भी प्रभावित हुआ है। जिसमें BRM मिल, रेल मिल एवं वायर रॉड मिल में भी उत्पादन प्रभावित हुआ है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news