Wednesday, March 18, 2026

सेक्टर 6 एम. जी. एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिलाई में 59वाँ वार्षिक खेल दिवस का सफल आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : 29 नवम्बर 2025 को एम.जी.एम. स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाला प्रार्थना और छत्तीसगढ़ राज्य गीत ‘अरपा पैरी की धार’ के साथ हुआ।इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव (केबिनेट मंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग छ.ग.), विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री विनोद नायर (इंटरनेशनल वॉलीबाल रेफ़री), साजन जोसफ (पार्षद, बोरसी, दुर्ग), रोशन वी. कोषी (कोषाध्यक्ष एवं कार्यवाहक संचालक), शाला एवं चर्च प्रबंधन समिति के सदस्यगण, प्राचार्य प्रभारी श्रीमती एलिज़ाबेथ अनिता राजन, प्रधान पाठिका श्रीमती सोमी सजीव, अकादमिक इंचार्ज श्रीमती मीनू जेकब थॉमस, प्री-प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती एस. जीना, प्रेस और मीडिया, शिक्षकगण, गैर शिक्षकीय कर्मचारी, पी.टी. आई. शिक्षकगण, अभिभावकगण तथा विद्यालयीन छात्र- छात्राएँ उपस्थित थे।

Oplus_16908288

इसी कड़ी में गणमान्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन और मशाल जलाकर खेल दिवस का उद्घाटन किया गया । स्वागत भाषण श्रीमती स्वाति बालाजी (खेल प्रभारी) द्वारा किया गया। इसके बाद पूर्व-प्राथमिक विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति डी गई। मुख्य अतिथि माननीय गजेन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में हार पर निराश न होने तथा जीत पर अंहकार की भावना न लाने का सन्देश दिया।सोमी सजीव, अकादमिक इंचार्ज श्रीमती मीनू जेकब थॉमस, प्री-प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती एस. जीना, प्रेस और मीडिया, शिक्षकगण, गैर शिक्षकीय कर्मचारी, पी.टी. आई. शिक्षकगण, अभिभावकगण तथा विद्यालयीन छात्र- छात्राएँ उपस्थित थे। इसी कड़ी में गणमान्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन और मशाल जलाकर खेल दिवस का उद्घाटन किया गया। स्वागत भाषण श्रीमती स्वाति बालाजी (खेल प्रभारी) द्वारा किया गया। इसके बाद पूर्व-प्राथमिक विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति डी गई। मुख्य अतिथि माननीय श्री गजेन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में हार पर निराश न होने तथा जीत पर अंहकार की भावना न लाने का सन्देश दिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शाला ध्वज फहराया गया।तथा जीत पर अंहकार की भावना न लाने का सन्देश दिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शाला ध्वज फहराया गया।छः सदनों के विद्यार्थियों द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया।

Oplus_16908288

खेल सचिव रोशन दुधबुरे द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया

मुख्य अतिथि द्वारा गुब्बारे छोड़कर खेल प्रतियोगिताओं का प्रारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि द्वारा पूर्व में संपन्न खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शिक्षिका श्रीमती स्वप्ना चाको द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।वार्षिक खेल दिवस समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती गीता सोनी (जिला खेल अधिकारी, बेमेतरा) उपस्थित थीं। श्री बेंजामिन एम. सी. द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रेरक गीत के बाद शिक्षक श्री के. योहान द्वारा शाला का संक्षिप्त परिचय दिया गया। शाला के छात्राओं द्वारा मनमुग्ध करने वाले नृत्य की प्रस्तुति दी गई। विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता सोनी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया, उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को वी.आई.पी. का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय है। अनुशासन, लगन और मेहनत सफलता के तीन मूल मंत्र हैं। रिले रेस के बाद आज के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शाला के छः सदनों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः पटेल सदन, नेहरू सदन तथा गांधी सदन रहे। धन्यवाद ज्ञापन श्री मुकेश श्रीवास्तव (खेल प्रभारी) द्वारा दिया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news