सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने का प्रयास, पांच आरोपी गिरफ्तार
भिलाई : न्यूज़ 36 : सार्वजनिक स्थान पर आवागमन अवरुद्ध कर जन्मदिन मनाते हुए लोहे के धारदार चाकू से केक काट गया। चाकू लहराते हुए विडियो बनाकर सोशल मिडिया में अपलोड कर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे थे। 5 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। प्रकरण में दो विधि से संघर्षरत् बालक भी शामिल थे। आरोपियो द्वारा प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि सोशल मिडिया इन्स्टाग्राम ऐप के माध्यम से आरोपीगणो अंकित कुरील, अशोक मालापुर, प्रेम चंद्राकर एवं दो विधि से संघर्षरत् बालकों के द्वारा एक राय होकर वर्मा इलेक्टॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिक दुकान के सामने रविदास मंदिर के पास मौचौपारा दुर्ग में सार्वजनिक आने जाने वाले रोड के बीच में मोटर सायकल पर रखकर आवागमन अवरुद्ध कर जन्मदिन मनाते हुए केक रखकर लोहे के धारदार चाकू से केक काटकर सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराते हुए विडियो बनाकर सोशल मिडिया इन्स्टाग्राम में पोस्ट कर लोगों में दहशत फैलाने विडियो का प्रसारण किया गया। जिससे जनमानस में गलत संदेश से लोगो में भय व्याप्त है।

आरोपियों के इस कृत्य पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में धारा 126 (2), 191(2) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों की पतासाजी कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जप्त कर कब्जा में लिया गया। आरोपीगणो को विधिवत् गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपीगण के नाम : 1. अंकित कुरील उम्र 18 वर्ष 2 माह मोचीपारा दुर्ग,2. अशोक मालापुरे उम्र 35 वर्ष मोचीपारा दुर्ग,3. प्रेम चंद्राकर उम्र 22 वर्ष, मोचीपारा दुर्ग एवं दो विधि से संघर्षरत् बालक
