Wednesday, March 18, 2026

BSP कर्मी ने बनाया सट्टा गिरोह, दो ठेका श्रमिक के साथ पकड़ा गया

86 हजार नकदी के साथ तीन मोबाइल, एक बाइक जप्त, BSP कर्मियों के और कितने गिरोह पुलिस ने शुरू की जांच

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारी अपने दो सहयोगी बीएसपी के ठेका श्रमिकों के साथ गिरोह बनाकर सट्टे का अवैध कारोबार करते हुए पकड़ा गया। स्मृति नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से नकदी 86,940 रुपए तीन मोबाइल एक बाइक सहित कुल 1,66,940 रुपए का मशरुका जप्त किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्त्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Oplus_16908288

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि दुर्ग जिले में अवैध आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीसीयू यूनिट एवं स्मृतिनगर पुलिस द्वारा मोबाइल के माध्यम से अवैध रूप से सट्टा संचालित करने वाले भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों के गिरोह को पकड़ने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

25 नवंबर को को सुत्रों से पता चला कि टाटा लाईन कोहका चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र में एक राकेश सिंह नामक व्यक्ति अवैध धन लाभ अर्जित करने हेतु अपने मोबाईल से सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर एसीसी यू एवं स्मृतिनगर की संयुक्त टीम गठित कर रेड कार्यवाही किया गया तथा मौके पर मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा जुआ खेलाते आरोपी (1) राकेश कुमार सिंह पिता राम अवतार सिंह उम्र 45 साल सा. टाटा लाईन कोहका सड़क नं. 18 बजरंग पारा कोहका चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला व (2) टीका राम साहू निवासी ग्राम डुण्डेरा शंकर नगर दोनों बीएसपी में ठेका श्रमिक है। (3) राजरत्न नागदेवते निवासी सेक्टर 04 भिलाई जो भिलाई इस्पात कर्मचारी हैं को पकड़ा गया।

आरोपियों का मोबाईल को चेक करने पर उसमे सट्टा पट्टी लिखा जाकर सट्टा जुआ खेलने, खेलाने से संबंधित लाखो का ब्योरा पाया गया,मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टा जुआ में प्रयुक्त तीन नग मोबाईल, एक मोटर सायकल एवं नगदी रकम 86940 रुपए सहित कुल 1,66,940/- रुपये का मसरुका को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया जा रहा है। आरोपियों से जप्त मोबाईल का परीक्षण किया जा रहा है प्रकरण में शामिल अन्य लोगो की संलिप्तता के संबंध में भी विवेचना की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में चौकी स्मृतिनगर पुलिस एवं एसीसीयू यूनिट भिलाई का सराहनीय योगदान रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news