Friday, November 28, 2025

पीएससी के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का एसएसपी ने किया सम्मान

दुर्ग जिले से चयनित हुए हैं टॉपर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फील्ड में सफल होने दिए टिप्स

पुष्पगुच्छ और दुर्ग पुलिस का मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

दुर्ग : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा जारी चयन सूची में दुर्ग जिले के चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम स्थित कार्यालय में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। चयनित सूची में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले देवेश साहू, द्वितीय रैंक स्वप्निल वर्मा, तृतीय रैंक यशवंत देवांगन तीनो का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। राजेश साहू डीएसपी, कनक प्रभा सिंह सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग, खुशबू जानी अधीनस्थ सेवा लेखा अधिकारी, भूपेंद्र जंघेल वाणिज्य कर निरीक्षक, प्रवीण, मिथिलेश नेताम, आनंद स्वर्णकार आबकारी उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुए हैं।

Oplus_16908288

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने चयनित अभ्यर्थियों से चर्चा कर उन्हें अपने अनुभव साझा किए एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोकसेवा आयोग से चयनित सभी पद महत्वपूर्ण हैं तथा जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ना है। चयनित अभ्यर्थियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुखनंदन राठौर एएसपी सिटी, अभिषेक झा एएसपी ग्रामीण, पद्मश्री तंवर एएसपी आईयूसीएडबल्यू, अनूप लकड़ा एसडीओपी पाटन, अलेक्जेंडर किरो एसडीओपी धमधा, आकर्षी कश्यप डीएसपी, नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news