Saturday, November 22, 2025

चेन स्नेचर गिरोह को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा, टाउनशिप, प्रियदर्शनीय परिसर, कुम्हारी क्षेत्र में दिया था अंजाम

खरीददार किरण ज्वैलर्स का संचालक को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : अन्तर जिला चैन स्नैचर को दुर्ग पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। करीब 45 ग्राम सोने के चैन व लॉकेट कीमती 6 लाख बरामद की गई है। घटना में प्रयुक्त 02 हिरो की डिलक्स व मैस्ट्रो कीमती 1 लाख जप्त की गई है। 04 आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत गिरफ्तार किया गया है। टाउनशीप, प्रियदर्शनीय परिसर, कुम्हारी में हुई चैन लैचिंग की घटना का खुलासा हुआ है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि 5 नवंबर को सडक 09 सेक्टर 01, 19 नवंबर को सडक 12, सेक्टर 10, 19 नवंबर को ही सेक्टर 10 सडक 23 एवं 8 अक्टूबर 2025 को प्रियदर्शनीय परिसर में प्रातः मॉर्निंग वॉक में निकले महिलाओं की बाईक एवं मैस्ट्रो सवार द्वारा चैन सैचिंग की गई थी। घटना की गंभीरता से लेते हुए मॉर्निंग पेट्रोलिंग, नाका बंदी, फिक्स पॉईंट ड्यूटी एवं सिविल कपड़ों में पेट्रोलिंग कराई जा रही थी। आरोपियों की पतासाजी हेतु सीसी टीव्ही फूटेज खंगाले गए। संदेह के आधार पर बीएसयूपी कॉलोनी कैपिट सिटी फेस 02 सड्डू रायपुर निवासी 1. पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर 2. अब्दुल मुकीम, 3. ज्वाला बैरागी को मेस्ट्री सीजी 07 बीजे 5389 हीरो एच एफ डिलक्स सीजी 04 पी चाय 6315, सीजी 04 एम एस 1273 को पकड़कर पूछताछ की गई।

Oplus_16908288

आरोपी ज्याला बैरागी ने बताया कि यह मुलतः बैरागी मुहल्ला भिलाई पावर हाउस का निवासी है। अपनी बहन के घर बीएसयूपी कॉलोनी से रायपुर आता जाता है, अपने साथी अब्दुल मुकीम, पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर व अन्य विधि से संघर्षरत अल्प व्यस्क के साथ बाईक बदल बदल कर सुबह भिलाई में घुमता है मौका पा कर चैन सैचिंग करता है। अब तक इसने भिलाई टाउनशीप, कुम्हारी, सुपेला, भिलाई, तथा फाफाडीह, गंज रायपुर में चैन सैचिंग की वारदात किया है। सोने की चैन व लॉकेट खरीदने वाले किरण ज्वेलर्स मछली मार्केट के पीछे पावर हाउस भिलाई के संचालक राम कृष्ण निवासी नंदिनी रोड भिलार्ड एवं आरोपी 1. पुरुषोतम सिंह 2. अब्दुल मुकीम 3. ज्चाला बैरागी व एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है। जप्त सामान- घटना में प्रयुक्त दो बाईक एच एच डिलक्स तथा हिरो मैस्ट्रो और लूटी गई चैन 03 नग, 10 नग लॉकेट, व सोने की पत्ती कीमती 6 लाख रु. बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी के नाम : 1. पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर उम्र 21 वर्ष, सा. कैपिटल सिटी रायपुर,2. अब्दुल मुकीम उम्र 18 वर्ष, सा. कैपिटल सिटी रायपुर 3. उचाला बैरागी उम्र 35 वर्ष सा. बैरागी मोहल्ला, छावनी भिलाई,4. राम कृष्ण निवासी नंदिनी रोड भिलाई

प्रकरण का खुलासा : 1. थाना भिलाई भटठी अप.क. 155/2025 धारा 304 (2) बीएनएस,2. थाना भिलाई भटठी अप.क. 164/2025 धारा 304 (2) बीएनएस, 3. थाना भिलाई नगर अप.क. 644/2025 धारा 304 (2) बीएनएस,4. थाना सुपेला अप.क. 1202/2025 धारा 304 (2) बीएनएस, 5. थाना कुम्हारी अप.क. 216/2025 धारा 304(2) बीएनएस

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news