Friday, March 20, 2026

जलकर नहीं देने वालों की सूची तैयार, कटेगा नल कनेक्शन

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत अवैध नल कनेक्शनधारियों को 31 अक्टूबर तक जोन कार्यालय में जाकर नल संयोजन शुल्क तथा शास्ति शुल्क 3000 रूपये जमा कर अवैध नल कनेक्शन को नियमित कराने समय दिया गया था। निगम द्वारा दिए गए समय पर जिन नल कनेक्शनधारियों द्वारा शुल्क जमा नहीं किये हैं और नल कनेक्शन नियमित नहीं कराए हैं। साथ ही नियमित नल कनेक्शनधारियों द्वारा लम्बे समय से जलकर की राशि निगम कोष में जमा नहीं किए है। उन सभी कनेक्शनधारियों का सूची तैयार कर सर्वे किया जा रहा हैं। जांच में यदि अवैध नल कनेक्शन पाया जाता है और जलकर की राशि निगम कोष में जमा नहीं किये है, तो बिना पूर्व सूचना दिये नल विच्छेदन की कार्यवाही की जावेगी। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी स्वयं जल उपभोक्ता की होगी। जलकर वसूली हेतु जोन क्रमांक 3 मे विश्व विशाल फैक्ट्री से संपर्क स्थापित किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news