Friday, March 20, 2026

आत्मानंद कॉलेज में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

दुर्ग : न्यूज़ 36 :  स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम मॉडल कॉलेज, धनोरा में  विश्व छात्र दिवस के अवसर पर एक दिवसीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन 30 अक्टूबर को किया गया।
इस प्रदर्शनी में महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए।

इन मॉडल्स विज्ञान के द्वारा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनकी रचनात्मकता और नवाचार को दर्शाया गया। यह प्रदर्शनी साइंस क्लब की संयोजक श्रीमती शाहिस्ता के निर्देशन में आयोजित की गई थी।
इस प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण विभिन्न तरह के विज्ञान मॉडल्स थे, जो  बी.एस.सी के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए थे।
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए गए, जैसे कि भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान। छात्रों ने अपने मॉडल के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में प्रदर्शित किया। इस प्रदर्शनी में प्राचार्य डॉ. ए .ए खान , विकास पंचाक्षरी व अन्य शिक्षकों के द्वारा छात्रों के मॉडल का मूल्यांकन किया गया।

सभी आमंत्रित अध्यापकों ने इस विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के बारे में अपने विचार रखे व सभी छात्रों को इस से सम्बंधित निर्देश भी दिए।
विश्वनाथ ताम्रकार, सहा. प्राध्यापक(सी.एस) ने अब्दुल कलाम के जीवन के कुछ प्रेरक प्रसंगों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया।
इस अवसर पर बी.एस.सी की छात्रा कु. पूर्वी साहू ने विश्व छात्र दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विज्ञान की दुनिया में नवाचार और रचनात्मक प्रयास का सभी प्राध्यापकों ने प्रशंसा की। इस प्रदर्शनी में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news