Saturday, March 21, 2026

हास्पिटल सेक्टर 9 में पेट्रोल डालकर एक्टिवा में लगा दी आग

भिलाई : न्यूज़ 36 : हास्पिटल सेक्टर भिलाई निवासी उषा नाग की एक्टिवा में पेट्रोल डालकर अज्ञात द्वारा आग लगा दी गई। घटना 27-28 अक्टूबर की दरम्यानी रात हुई। प्रार्थी ने भिलाई नगर थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि बैंक से फाइनेंस कराकर एक्टीवी 6जी खरीदी थी। उक्त वाहन को 25 अक्टूबर की रात्रि अपने परिवारिक भाई अमित कुमार हरपाल के घर ब्लाक नंबर 2, रूम नंबर-6 के नजदीक सुरक्षार्थ रखे थे। 27-28 अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब एक बजे किसी ने प्रार्थी के एक्टीवा में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे एक्टीवा पूरी तरह से जल गई। आस-पास के लोगों ने आग बुझाने में मदद की, यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो आसपास के घर जल जाते और काफी जनहानि हो जाती। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news