Sunday, March 22, 2026

खुर्सीपार वार्ड 51 में फिर मिले डायरिया के चार नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने मौत की वजह दूसरी बताई

भिलाई : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार वार्ड 51 राजेंद्र प्रसाद नगर में मंगलवार को डायरिया के चार नए मरीज मिले हैं। इनमें से दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मरीजों में आशु साहू पिता दुर्गेश साहू 17 साल है। इसे चार बार दस्त हुआ। वैष्णवीगुप्ता पिता योगेश गुप्ता 15 साल को दो बार उल्टी और एक बार दस्त की शिकायत आई। चमेली बाई पति भगवानी सिन्हा उम्र 69 साल को उल्टी-दस्त व शरीर में पानी की कमी की वजह से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में दाखिल करवाया गया है। संगीता सांडे पति राजेश सांडे 23 साल को यूपीएचसी खुर्सीपार में भर्ती करवाया गया है। उसे तीन दिन से दवाई दी जा रही थी लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आया।

मौत की वजह अलग, डायरिया नहीं

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के प्रभारी डॉ. पियम सिंह ने बताया कि राजेन्द्र प्रसाद नगर में तीन लोगों की मौत की वजह डायरिया नहीं हैं। अलग-अलग रोगग्रसित ये मृतक रहे हैं। हार्ट, अलकोहलिक जैसी समस्याओं की वजह मौत की रही है। प्रभावित क्षेत्र में 290 घरों का सर्वेक्षण स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया है। पर्यवेक्षक, एमपीडब्ल्यू एएनएम और मितानिन घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। स्वास्थ्य शिक्षा भी दी जा रही है।

26 स्थानों की पानी जांच रिपोर्ट सही

भिलाई निगम द्वारा राजेन्द्र प्रसाद नगर वार्ड 51 से 26 स्थानों के पानी सेपल जांच के लिए लिए गए थे। इसकी रिपोर्ट में ये सभी जगह पानी पीने योग्य कहा गया है। जिसमें शीतला मंदिर पावर पंप का पानी ललितराम जोशी, रोहणी बाई, जेठू पायल, शिवबती बाई, सती साहू, ललिता वर्मा, मणीराम भारती, शिवकुमारी दुकान के सामने हेंडपंप, सीतराम, अमरू रजक, सुमन साहू, बालकदास, हैंडपंप क्रमांक 51/26, बीबीसी कालोनी के पीछे पंप हाउस, हेडपंप क्रमांक 28/28 और खुर्सीपार पानी टंकी सप्लाई का पानी शामिल है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news