Monday, March 23, 2026

चेम्बर का अभियान 9 दिन 9 बाजार ,नेहरू नगर स्मृति नगर में, व्यापारियों में उत्साह

भिलाई : न्यूज़ 36 : उपभोक्ता का लाभ,व्यापारी का गर्व
अभियान 9 दिन 9 बाजार में होगा ,इस अभियान में महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में चेम्बर की नेहरू नगर और स्मृति नगर  के दुकानदारों से मिले उनकी दुकानों में स्टिकर लगा कर  ग्राहकों को जी एस टी संशोधन का लाभ बताया व दुकानदार भाइयों को जी एस टी डिफरेंस का लाभ जनता को मिले इसके लिए प्रेरित किया।

अजय भसीन ने बताया कि हर दुकानदार इस अभियान से अपने आप को उत्साहित महसूस कर रहा है।और ग्राहकों को पूर्ण लाभ मिले इसके लिए संकल्पित है।
इस अभियान में नेहरू नगर व स्मृति नगर के व्यापारी सम्मलित हुए।

नेहरू नगर प्रभारी रॉकी अग्रवाल,युवा चेंबर प्रमुख विकास जायसवाल,मुकेश सोनी,महेंद्र गुप्ता,नमित छत्रिय,रोहित सिंह,गजदिश आहुज,आशीष अग्रवाल व अन्य व्यापारियों की प्रमुख भूमिका रही।

सभी व्यापारियों ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के लिए राहत है पर व्यापारीयो को कुछ तकनीक परेशानी में  जी एस टी अधिकारीयो से सहयोग की अपेक्षा रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news