Sunday, March 22, 2026

यूथ सिख सेवा समिति के इंदरजीत सिंह ने दिखाई मानवता, मुस्लिम समाज के सहयोग से हुआ असलम खान का अंतिम संस्कार

भिलाई : न्यूज़ 36 : यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह को जानकारी मिली कि कृष्ण नगर सुलभ में काम करने वाले असलम खान की अचानक मृत्यु हो गई है। असलम खान के परिवार में उनके तीन छोटे बच्चे हैं। पिता की मृत्यु के बाद बच्चों को थाने में रखा गया था और मृत शरीर को मर्चुरी में रखा गया। थाने से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम स्व. असलम खान है। समिति केवल सिख परिवारों की सेवा के लिए बनाई गई है, लेकिन इस परिस्थिति को देखते हुए समिति के सदस्य इंदरजीत सिंह ने आगे आकर स्वयं के खर्च पर मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने मुस्लिम समाज से बात कर स्व. असलम खान का अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार कराया। बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था भी इंदरजीत सिंह ने ही करवाई। अंतिम संस्कार 23 सितंबर 2025 को किया गया, जिसमें मुस्लिम समाज से हुसैनी सेना अध्यक्ष सोहेल खान अपनी टीम के साथ तथा भिलाई जन सेवा के निजाम खान, जुल्फिकार, इशरद अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सुपेला थाना पुलिस का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news