Friday, May 22, 2026

व्यापारी का गर्व अभियान के पदाधिकारी जी एस टी अधिकारी से मिले

भिलाई : न्यूज़ 36 : चेम्बर का अभियान उपभोक्ता का लाभ व्यापारी का गर्व अभियान प्रारंभ किया गया।
इस अभियान की जानकारी जी एस टी अधिकारियो के समक्ष प्रस्तुत करने प्रदेश महामंत्री अजय भसीन अपनी टीम के साथ अधिकारियो से मिले।उन्होंने अभियान की जानकारी देते हुए बताया की  चेम्बर ऑफ कॉमर्स बाजारों में जाकर उपभोक्ता को पूरा लाभ दिलाने के लिए कृत संकल्पित है।हम दुकान दुकान जाकर स्टिकर लगाकर जनता को जागरूक कर रहे है। GST जॉइंट कमिश्नर अमित चौधरी से मुलाकात कर अभियान की जानकारी दी।

अमित चौधरी ने चेम्बर के सक्रिय अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि चेम्बर के इस अभियान में  चेम्बर टीम के साथ GST अधिकारी भी बाजार बाजार दुकान दुकान जाएंगे और अधिकारी भी व्यापारियों को जागरूक करने में अपना योगदान देंगे,ऐसा करने से व्यापारी व अधिकारी के मध्य भयमुक्त वातावरण निर्मित होगा।और समस्या पर निराकरण भी आसान होगा।

अजय भसीन के साथ चैयरमेन दिनकर बसोतिया, संतोष गेहानी,दिलीप केसरवानी, अनिल अग्रवाल,मनोहर कृष्णानी, व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news