समाज को मिली नई प्ररेणा
दुर्ग : न्यूज़ 36 : सर्वधर्म सेवा संस्था के प्रेरणास्रोत दीपक बनर्जी दादा के मार्गदर्शन से आज मैत्री कुंज निवासी शर्मा परिवार ने समाज को प्रेरित करने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया। परिवार की माता श्रीमती विमला शर्मा, पुत्र राजीव शर्मा (आज जन्मदिन), बहु श्रीमती शारदा शर्मा, विजय शर्मा (आज जन्मदिन) एवं राकेश शर्मा ने मरणोपरांत सम्पूर्ण देहदान का महासंकल्प किया।इसी अवसर पर रेलवे में कार्यरत पूर्वेश देवांगन ने भी मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेकर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
संस्था ने इस महानतम दान और सेवा भाव के लिए शर्मा परिवार एवं देवांगन परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया। संस्था ने कहा कि यह कदम समाज को नई दिशा देने वाला है और अनेक लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। संस्था ने ईश्वर से सभी संकल्पकर्ताओं के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
