Friday, March 13, 2026

जनपद पंचायत साजा में अधिकारी शराब के नशे में पंहुचा कार्यालय

साजा (अभिषेक) : न्यूज़ 36 : हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जनपद पंचायत साजा में एक अधिकारी के शराब के नशे में कार्यालय में बेसुध रहने की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरस होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया मामले की जानकारी उच्च स्तर में लगते ही कर्मचारी को साजा पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाकर डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश्वर साहू विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत साजा लंबे समय से कार्यालय नहीं आ रहा था, और आज उनकी दस्तक भी दमदार हुई जब नशे में चूर साहब कार्यालय पहुंचे, बताया जाता है उस समय उनसे बड़ा कोई अधिकारी कार्यालय में नहीं था सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल होते ही प्रशासन आनंन फानन में मामले को रफा दफा करने के चक्कर में लगा रहा, सीईओ साहब दफ्तर पहुंचते ही सभी कर्मचारियों के मोबाइल चेक करने लगे कि आखिर मामले की फोटो किसने वायरल की है। मामले का पंचनामा कर उच्च कार्यालय को भेजा जा रहा है अब देखना यह है कि अधिकारी इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करते हैं ।

प्रभारी सीईओ के भरोसे साजा

बता देना लाजमी होगा कि साजा जनपद लंबे समय से प्रभारी अधिकारी के भरोसे चल रहा है जिसके चलते प्रशासनिक कसावट में कमी आ चुकी है ।

ज्यादातर महिलाएं जनपद आतीहै,

यू भी जनपद पंचायत में महिला सरपंच सचिव की संख्या अधिक रहती है, ऐसे संवेदनशील कार्यालय में एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा शराब के नशे में चूर होने की सभी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट तैयार हो रही है मामले में कार्रवाई होगी।

प्रेमलता मंडावी जिलापंचायत सीईओ बेमेतरा

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news