Tuesday, September 29, 2026

सेक्टर-6 सोसाइटी ने दिया दिवंगत कर्मी के परिवार को सहारा, नॉमिनी को 10 लाख का चेक प्रदत्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 में सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत प्रभावित परिवार की नॉमिनी को 10 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने बताया कि सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना में सदस्य के दुर्घटना में अनफिट होने पर ₹5000/प्रति सप्ताह क्षतिपूर्ति राशि एवं सदस्य की दुर्घटनाजनित मृत्यु होने पर ₹10,00,000/- (दस लाख रुपये) की राशि बीमा कम्पनी द्वारा बीमित सदस्य के विधिक उत्तराधिकारी को प्रदान की जाती है।उन्होंने बताया कि संस्था की नंदिनी शाखा के सदस्य संतराम ठाकुर का विगत दिनों दुर्घटना से आकस्मिक निधन हो गया था।इसके पश्चात बीमां कंपनी यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी,पावर हाउस शाखा द्वारा बीमित राशि ₹10,00,000/-(दस लाख) का चेक संस्था को प्रदान किया गया था। जिसे स्व. संतराम ठाकुर की विधिक नामिनी उनकी पत्नी श्रीमती पार्वती ठाकुर को यह चेक प्रदान किया गया। श्री मिश्र ने बताया कि वर्तमान संचालक मंडल द्वारा अपने सदस्यों के हितार्थ कई कार्य किये जा रहे हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news