Tuesday, September 29, 2026

PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं PM कुसुम योजना को हरी झंडी दिखाकर सांसद विजय बघेल ने किया रवाना

दुर्ग : न्यूज़ 36 : वृंदावन होटल, शिवनाथ नदी के तट, दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के
मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव, कैबिनेट मंत्री जिसकी अध्यक्षता विजय बघेल, सांसद, दुर्ग लोकसभा ने की।
विशिष्ट अतिथि ललित चंद्राकर, विधायक ,एस. के. गजपाल, कार्यपालन निदेशक रहे।
सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए संकल्पित हैं।
सौर ऊर्जा (सूर्य से ऊर्जा) का अधिकतम उपयोग कर बिजली मुफ्त में देने की योजना को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। जिसकी हरी झंडी दिखाकर सांसद विजय बघेल जी ने रवाना किया एवं पी एम सूर्य घर मुफ्त बिजली लाभार्थियों को प्रशांशी पत्र देकर सम्मानित किया। वर्ष 2021 से लागू योजनाओं पर अभी भी जनता को सक्रिय करने की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना की तरह, यह योजना भी गरीबों और आम जनता के लिए जीवन को सुगम और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
हर घर सूर्य योजना के माध्यम से बिजली बिल में बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और प्रदूषण में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में थाली बजाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन किया गया।

ललित चंद्राकर का उद्बोधन : सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत इस कार्यशाला की शुरुआत हुई।

प्रधानमंत्री की सोच है कि बिजली “सस्ती” नहीं बल्कि “मुफ्त” हो। छत्तीसगढ़ में उपभोक्ता से “ऊर्जादाता” बनने की दिशा में कार्य हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है। GST दरों में कटौती से भविष्य में वस्तुओं के दाम घटने की संभावना है।
जनता को केंद्र और राज्य सरकार की ऊर्जा योजनाओं के बारे में जागरूक करना।
लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़कर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना।
सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news