Thursday, March 12, 2026

मधुकामिनी उद्यान में श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर आयुक्त ने सभी को शपथ दिलाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नेहरू नगर अंतर्गत मधुकामिनी उद्यान का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय वार्ड क्रं. 04 पार्षद चंदेश्वरी बांधे के साथ किया, निगम आयुक्त एवं पार्षद की उपस्थिति में नेहरू नगर मधुकामिनी उद्यान में रजत जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कर श्रमदान किया गया। उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं मोहल्ले वासियों द्वारा घर, मोहल्ला, उद्यान, सार्वजनिक स्थल एवं शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने शपथ लिए। निगम आयुक्त, वार्ड पार्षद सहित जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, उप अभियंता बसंत देवांगन, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, पीआईयू अभिनव ठोकने, सुभम पाटनी सहित अन्य कर्मचारीगणों द्वारा लम्बे समय तक श्रमदान किया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई की ओर से आम नागरिको से अपील है कि अपने घर के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई व्यवस्था में श्रमदान कर सहयोग करें। जिससे जलजनित एवं मौसमी बिमारियों से बचा जा सके।

जोन क्रमांक 04 अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा के थीम पर स्वामी आत्मांनद उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू विद्यालय में स्कूली बच्चो द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर स्वच्छ रहे स्वस्थ्य रहे और प्लास्टिक मुक्त के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही सफाई मित्रों का कर्मचारी राज्य बीमा निगम के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है और ईएसआईसी से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। इस दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव, सफाई मित्र एवं अन्य कर्मचारी सम्मिलित हुए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news