Tuesday, September 29, 2026

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 30 लाख की ठगी का मामला दर्ज,दुर्ग की महिला ने की अधेड़ से ठगी

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर थाना क्षेत्रांतर्गत फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। दुर्ग निवासी एक महिला द्वारा भिलाई के अधेड़ से लगभग 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित अभय कुमार मिश्रा (उम्र 55 वर्ष, निवासी भिलाई नगर) से नवंबर 2024 से लेकर सितम्बर 2025 तक विभिन्न तरीकों से संपर्क कर फॉरेक्स ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का लालच दिया गया। आरोपी महिला द्वारा बार-बार निवेश की मांग कर पीड़ित से लाखों रुपये वसूले गए। समय बीतने के बावजूद पीड़ित को न तो लाभ हुआ और न ही निवेश की गई राशि वापस की गई। इसके अलावा आरोपी ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से भी भारी रकम की निकासी कराई। आरोपी महिला द्वारा पीड़ित को अलग-अलग फाइनेंस कंपनियों और खातों में रुपये जमा कराने के लिए मजबूर किया गया, जिससे कुल मिलाकर 30 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में धारा 420, 418, 419, 34 भा.द.वि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news