Thursday, March 12, 2026

हेरोइन तस्करी में आठवां आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाना क्षेत्र में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस तरह इस मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।दरअसल, 10 सितंबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 246 ग्राम हेरोइन जब्त की थी।

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान आरोपियों के मेमोरंडम कथन के आधार पर 19 सितंबर को एसीसीयू व मोहन नगर थाना की टीम ने शांति नगर भिलाई निवासी यशराज सिंह (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया।आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसके खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े सभी पहलुओं पर गहराई से जांच जारी है और इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news