Thursday, March 12, 2026

पाटन में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

भिलाई : न्यूज़ 36 : पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गंभीर प्रकरण सामने आया है, जिसमें घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला उजागर हुआ है। घटना के संबंध में पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रकरण के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 सितम्बर को पाटन निवासी होरीलाल वर्मा (30 वर्ष) एवं उसकी पत्नी प्रीति वर्मा (35 वर्ष) के मध्य विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी होरीलाल द्वारा पत्नी प्रीति का गला दबाया गया। इसके उपरांत रात्रि लगभग 9:30 बजे पीड़िता को शासकीय अस्पताल पाटन ले जाया गया, जहां जांच उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस द्वारा मृतिका प्रीति वर्मा के शव का पीएम कराया गया। प्राप्त पीएम रिपोर्ट के आधार पर 18 सितम्बर को पुलिस ने आरोपी होरीलाल वर्मा से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके पश्चात पाटन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा बताया गया कि प्रीति वर्मा, होरीलाल की दूसरी पत्नी थी तथा पूर्व पति से उसके दो बच्चे भी हैं।

पाटन पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार के पारिवारिक विवाद की स्थिति में हिंसक कदम न उठाएं, बल्कि कानून का सहारा लें।

पाटन पुलिस, दुर्ग

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news