Tuesday, March 10, 2026

उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र साजा में मनाया गया शिक्षक-दिवस

साजा (अभिषेक): न्यूज़ 36 : आज दिनांक 5 सितम्बर 2025 को उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, साजा, बेमेतरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मेँ महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी.के. तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, भारत रत्न एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण कर किया। उन्होंने इस अवसर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुये कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की धुरी हैं, जिनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर रवि आर. सक्सेना जी की शुभकामनाएं विद्यार्थियों को देते हुये कहा कि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर रवि आर. सक्सेना जी के कुशल दिशानिर्देशन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अंदर अध्यापन के साथ-साथ कौशल विकास एवं व्यक्तित्व विकास के साथ नेतृत्व विकास करने के लिये विश्वविद्यालय कटिबद्ध है तथा इसके लिये विश्वविद्यालय के द्वारा सकारात्मक एवं सार्थक प्रयास भी किये जा रहे हैँ। अपने उद्बोधन में अधिष्ठाता डॉ. पी.के. तिवारी ने आगे कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों और शिक्षा-दर्शन को आत्मसात करना ही विद्यार्थियों के द्वारा वास्तविक शिक्षक-दिवस की सच्ची श्रद्धांजलि है। महाविद्यालय में शिक्षक-दिवस आयोजन के अवसर पर महाविद्यालय के उद्यानिकी विषय में स्नातक पाठयक्रम के द्वितीय वर्ष की छात्रा मुक्तिकला अग्रवाल (शैक्षणिक वर्ष 2023-24 बैच) को पूरे विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर महाविद्यालय के अध्यापकों द्वारा विशेष बधाई देते हुये छात्रा को केक खिलाकार सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करने के साथ-साथ उनके द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी किया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी.के. तिवारी के साथ-साथ महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकायें श्रीमती पुष्पांजली पंकज, श्रीमती मनीषा कश्यप, डॉ. खुशबू साहू, डॉ. शालाखा जॉन, डॉ. स्मृति ध्रुव, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. ओमप्रकाश राजवाड़े आदि को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सम्मानित करते हुये उनसे अपने उज्जवल भविष्य के लिये आशीर्वाद लिया गया। इस शिक्षक-दिवस कार्यक्रम को महाविद्यालय में सफ़लतापूर्वक आयोजित करने में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं लखन सिन्हा, सूरज साहू, वैभव साहू, अखिल, साहिल दिवाकर, संध्या सिन्हा, रौनक, हेमलता, मुक्तिकला, एकता, अंगन, त्रिवेणी, श्रुति, प्रियांशु, अवंतिका, अतुल, दिनेश टेलम व अन्य छात्र तथा महाविद्यालय के कर्मचारियों श्री दिलीप मसीह, श्री दिनेश साहू, लोकनाथ सोनकर, राधिका, द्रौपदी साहू, गिरिराज, पंकज, मनोज सेन आदि ने अहम भूमिका निभाई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news