Sunday, June 28, 2026

शिवनाथ नदी में डूबे युवक का शव हुआ बरामद

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दो दिन पहले बालक को बचाने के लिए शिवनाथ नदी में कूदे युवक का शव आज बरामद हो गया है। सोमवार को कोटनी घाट पर 14 वर्षीय बालक नहाते समय डूबने लगा था। उसे बचाने दो युवक नदी में कूदे थे। उनमें से एक ने बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन 24 वर्षीय योगेंद्र ठाकुर तेज बहाव में बहकर लापता हो गया था।

एसडीआरएफ की टीम लगातार दो दिनों से युवक की तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह तलाश के दौरान युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news