Friday, February 27, 2026

उगाही करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल

भिलाई : न्यूज़ 36 : अश्लील वीडियो वायरल करने का भय दिखा कर उगाही करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने उगाही के रूप में 29 लाख रुपए प्रार्थी से ले लिए थे। जामुल पुलिस की सक्रियता से आरोपी पकड़ाया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शुभम कुमार गुप्ता निवासी जवाहर नगर भिलाई द्वारा जामुल थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इस दौरान आरोपी आलोक मिश्रा से उसकी जान पहचान हुई थी। आलोक मिश्रा ने प्रार्थी को सब्जी व्यवसाय करने का लालच देकर जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाकर मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग कर अश्लील वीडियो बनाया था और उसको सार्वजनिक करने का भय दिखाया था। आरोपी ने प्रार्थी से 29,40,611 रुपए ले लिए थे। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आलोक मिश्रा 25 वर्ष पिता रमेश मिश्रा निवासी छपड़ौर थाना मानपुर जिला उमरिया मध्य प्रदेश हाल मुकाम एल आई जी 42 हाउसिंग बोर्ड भिलाई को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news