Friday, February 27, 2026

आरोपियों के पास से पुलिस ने किया धारदार चाकू बरामद

दुर्ग : न्यूज़ 36 : अवैध रूप से लोहे के धारदार चाकू  को जेब में रखकर घूम रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि 16 जून को पुलगांव पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कोलिहापुरी में जैतखाम के पास एक व्यक्ति अपने कमर में पेंट के अंदर धारदार स्टील का चाकू छुपा कर रखा है। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र मरकाम 35 वर्ष निवासी ग्राम कोलिहापुरी सतनामी पारा के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया।
इसी तरह ग्राम कोलिहापुरी में साहू सदन के पास दो व्यक्ति अपने पास स्टील का चाकू छुपा कर रखे हुए थे। दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ में लिया गया। आरोपी राजा मरकाम निवासी ग्राम कोलिहापुरी एवं संजय मरकाम निवासी ग्राम कोलिहापुरी के पास से स्टील का चाकू बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news