Friday, February 27, 2026

सशक्त एप के माध्यम से पकड़े गए आरोपी

भिलाई : न्यूज़ 36 : मोटरसाइकिल की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने सशक्त एप के माध्यम से गिरफ्तार किया है। आरोपी एवं उसके साथी से मोटरसाइकिल बरामद की गई है। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 1लाख रुपए आंकी गई है। क्षेत्र में हो रहे वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए थे। भिलाई नगर क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना के आरोपी को पकड़ने में भिलाई नगर पुलिस को सफलता मिली है। प्रार्थी सुरेश कुमार शर्मा निवासी सड़क 14 सेक्टर 2 भिलाई ने 13 अप्रैल को थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल आर 15 क्रमांक सीजी 07 बी यु 7957 को चोरी कर ले गया है। वाहन चेकिंग के दौरान सशक्त एप के आधार पर वाहन का नंबर मिलने पर आरोपी रूपेश भारती 19 वर्ष पिता तेज प्रकाश भारती निवासी बीसी चौक उड़िया मोहल्ला छावनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपने साथी एक अपचारी बालक के साथ मिलकर मोटरसाइकिल की चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया, वहीं अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह में निरुध किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news