Friday, February 27, 2026

एसएसपी विजय अग्रवाल ने समीक्षा बैठक लेकर दिए निर्देश

न्यूज 36 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने शुक्रवार को दुर्ग अनु विभाग के थानों की समीक्षा बैठक ली, वहीं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए दिशा निर्देश भी दिए। पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में दुर्ग अनु विभाग के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी की समीक्षा बैठक जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने ली। उन्होंने लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायत आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। मादक पदार्थ के अवैध कारोबार पर रोक लगाने एवं अधिक से अधिक गुम इंसानों को दस्तयाब करने के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक हेम प्रकाश नायक, सभी थाना के प्रभारी, चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news