Thursday, April 30, 2026

चार स्टंट बाज बाइकर्स चालकों को पुलिस ने किया दंडित

भिलाई : न्यूज़ 36 : यातायात पुलिस ने चार स्टैंड बाज बाइकर्स को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन चालक तुषार टंडन, जागेश्वर यादव, अभिलाष एवं सिंता सोनी को 38000 के अर्थ दंड से दंडित किया है। पुलिस ने एवेन्यू एवं उतई मार्ग पर दो पहिया वाहन चालकों के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए वीडियो बनाया गया था। इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस स्टंट वीडियो की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर रही है।

 यातायात पुलिस द्वारा व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। सड़क एवं चौक चौराहों की अभियांत्रिकी त्रुटि को दूर करना, सड़कों से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे को हटाना वाहन चालकों को नियम के प्रति जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news