Friday, February 27, 2026

फैक्ट्री में चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित,2 गिरफ्तार,,।

भिलाई : न्यूज़ 36 : फैक्ट्री में केबल तार एवं नगदी रकम की चोरी करने वाले दो आरोपी एवं एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया गया है। थाना जामुल पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,05,000 रुपए कीमत का तार एवं नगदी रकम बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राहुल अग्रवाल निवासी वैशाली नगर भिलाई द्वारा जामुल थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 19 मई की रात को छावनी चौक स्थित सालासर ट्रेडर्स के नाम से फैब्रिकेशन फैक्ट्री में ताला लगाकर वह घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह वापस आकर देखा तो अलमारी में रखे 4000 रुपए एवं तार के बंडल अज्ञात आरोपी चोरी कर लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों को पूछताछ में लिया था। संदेही रवि विश्वकर्मा से पूछताछ किया गया तो उसने अपने साथी शंकर साव एवं एक नाबालिग के साथ मिलकर फैक्ट्री में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी रवि विश्वकर्मा उर्फ खिल्लू एवं शंकर साव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है वहीं विधि से संघर्ष बालक के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई गयी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news