Saturday, March 14, 2026

महिला आरक्षक ने की खुदखुशी,,जांच मे जुटी मोहन नगर पुलिस

दुर्ग : न्यूज़ 36 : आरपीएफ में कार्यरत महिला आरक्षक ने शुक्रवार की सुबह अपने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची मोहन नगर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया । शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला आरक्षक कुमारी रमा ध्रुव 27 वर्ष पिता होरी लाल मूल निवास ग्राम पाली बिलासपुर है जो वर्तमान में दीपक नगर सड़क नंबर एक हेमलता वर्मा के मकान में किराए पर रह रही थी। आज सुबह रमा घर के पंखे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई।आरपीएफ में कार्यरत रमा ध्रुव 22 मार्च से मेडिकल लीव पर थी और उसे साइटिका का प्रॉब्लम भी था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news