भिलाई : न्यूज़ 36 : इस्पात नगरी के सामाजिक संगठन बैतुलमाल कमेटी भिलाई का सालाना जलसा और ईद मिलन 11 मई इतवार को रात 8:30 बजे से जामा मस्जिद सेक्टर-6 के कम्युनिटी हॉल में रखा गया है। इस दौरान मेहमान-ए-खुसुसी डॉ. एजाजुद्दीन ग्रुप डायरेक्टर (फार्मेसी) रुगंटा कॉलेज, भिलाई होंगे। जलसे की सदारत विख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. ए. सिद्दीकी होंगे।
वहीं डॉ. एस. ए. रिज़वी, डॉ. एस. जे. रिज़वी, डॉ. एस. एम. इक़बाल, डॉ. ताबिश अख़्तर,मोहम्मद नदीम ख़ान (जीएम बी.एस.पी.), मिर्जा आसिम बेग (सदर- भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट) के साथ शहर की तमाम मस्जिदों के इमाम खास तौर पर मौजूद रहेंगे। कमेटी के प्रेसिडेंट हाजी हमीदुल्लाह सिद्दिकी और जनरल सेक्रेटरी हाजी एम. अरमान बेग ने यह जानकारी दी।
