दुर्ग : न्यूज़ 36 : विवाहिता का अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ पदमनाभपुर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पति ने अपनी चौथी मैरिज एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट किया था। इस बीच किसी व्यक्ति ने उसे इंस्ट्राग्राम पर पर्सनल रिप्लाई किया, जिसमें एक फोटो अटैच था और लिखा कि यह एनिवर्सरी का गिफ्ट है। युवक ने फोटो खोलकर देखा तो वह उसकी पत्नी का अश्लील फोटो निकला। शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(ई), 67 एवं 77 व 79 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
