हज के लिए जा रहे जायरीनों का किया इस्तकबाल, की दुआएं
भिलाई : न्यूज़ 36 : मुस्लिम महिलाओं के गैर सरकारी संगठन अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी भिलाई ने इस साल हज के लिए जा रहे जायरीनों का इस्तकबाल सेक्टर-10 में एक कार्यक्रम में किया। इस दौरान सभी लोगों ने हज कबूल होने की दुआएं की। हज के लिए जा रहे लोगों ने इस्तकबाल के लिए शुक्रिया अदा किया।

इन जायरीनों में सैयद निसार अहमद, सैयद जमशेद अली, हबीब अहमद, बाबा हुसैन,इकबाल गौरी,आयशा सुल्तान, अब्दुल फैयाज, शब्बीर अहमद, अतीक हुसैन आदिल हुसैन, खजिस्ता हुसैन, वहीदुद्दीन सिद्दीकी, एके हुमायूं बाशा, ताहिर उल निसा बाशा, रहनुमा,मेहरुन्निसा, शबनम, जाहिदा खान, कुरान ग्रुप की प्रमुख जुल्फी, आलिमा गुल निशा, सरवरी और दिलशाद, नाहिद बेगम, रुखसाना बानों और आयशा बारी का इस्तकबाल किया गया।
इस मौके पर अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष अंजुम अली, कोषाध्यक्ष शाहीन खान, कौसर खान, फरीदा अली और कैसर इकबाल सहित तमाम लोगों का योगदान रहा।
