भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नि:शुल्क संचालित मॉडर्न सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन सोसायटी के कार्यालय ईदगाह चौक फरीद नगर में रविवार 4 मई को आयोजित किया गया। सोसायटी के उपाध्यक्ष अजहर अली एडवोकेट ने बताया कि उद्घाटन समारोह में सोंसायटी के सभी प्रमुख सदस्यों ने शिरकत की। यहां 20 महिलाओं ने प्रशिक्षण के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। सोमवार 5 मई को सुबह 11 बजे से कक्षाएं शुरू हो गई हैं । मॉडर्न सिलाई प्रशिक्षण केंद्र जुनवानी रोड,ईदगाह चौक भिलाई में स्थित है जहां सभी लोगों को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
