‘अल मदद’ के सेवा कार्य को सराहा लोगों ने
भिलाई : न्यूज़ 36 : मुस्लिम महिलाओं के गैर सरकारी संगठन अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने ईद मिलन का आयोजन सेक्टर-6 जामा मस्जिद के कम्युनिटी हॉल में किया। इस दौरान 250 से ज्यादा लोग शामिल हुए। आयोजन की शुरुआत में कश्मीर पहलगाम हमले की भर्त्सना करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
आयोजन में मुख्य रूप से शामिल भिलाई स्टील प्लांट के जनरल मैनेजर मुश्ताक अहमद पारे, सुरैया एस. कादर, एडवोकेट शान सरमद सिद्दीकी, डॉ. गज़ाला सिद्दीकी, डॉ. यासमीन, रौनक जमाल, बैतुल माल कमेटी, बीबी फातिमा जहरा कमेटी, अंजुमन हुसैनिया खुर्सीपार और डॉ. अमरीन सभी मेहमानों ने अल मदद सोसायटी की समाजसेवा के क्षेत्र में की जा रही पहल की तारीफ की।
मेहमानों ने खास तौर पर इस बात को रेखांकित किया कि भविष्य में भी ‘अल मदद’ सोसासटी से जुड़े रहेंगे और हर संब मदद करेंगे। इस दौरान सोसाइटी की अध्यक्ष अंजुम अली ने इस्पात नगरी भिलाई की मुस्लिम महिलाओं का यह पहला गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) है जो मेडिकल, बिजनेस हेल्प, शिक्षा, पर्यावरण और गरीबी उन्मूलन सहित बहुउद्देशीय कार्य कर रहा है। आयोजन में मुख्य रूप से संगठन की सचिव कौसर खान, शाहीन खान, शबाना सिद्दीकी, नाहिदा खान, लीना तज़मीन, कैसर इकबाल, सैयद जमशेद अली, आरिफ खान, शमीम उद्दीन और शौकत इकबाल सहित अन्य प्रमुख लोगों का योगदान रहा।
