Sunday, March 15, 2026

सुने आवास का ताला तोड़कर रकम व जेवरात की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने सीआईएसएफ बचेली में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत प्रार्थी के घर का ताला तोड़कर नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी भूपेंद्र सिंह 12 जनवरी की सुबह लगभग 10:00 बजे अपने मकान में ताला लगाकर घरेलू काम से मैनपुर गरियाबंद गया गया हुआ था। पड़ोस के लोगों ने उसे सूचना दी कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला हुआ है। जानकारी मिलने पर प्रार्थी मैनपुर से वापस अपने घर आकर देखा तो मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था ।अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने अलमारी में रखे तीन जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का हाथ व शंकर की मूर्ति, सोने के नाक की नथनी एक नग, सोने का मंगलसूत्र एक, सोने की दो नग अंगूठी तथा 20,000 रुपए नगद की चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 80 हजार रुपए आंकी गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news