भिलाई : न्यूज़ 36 : गुरुद्वारा हाल सुपेला में रविवार को गतका एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ की वार्षिक सामान्य सभा हुई। बैठक में राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ गतका संगठन की नई कार्यकारिणी जोन अध्यक्षों की नियुक्ति उप समितियां का गठन रेफरी काउंसिल के खिलाड़ियों रेफरी कोच के लिए समर कैंप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में रायपुर ,दुर्ग बिलासपुर, कोरबा, बेमेतरा, भाटापारा, मुंगेली, पेंड्रा रोड, सक्ति, धमतरी, सूरजपुर, अंबिकापुर के जिला गतका संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में इंद्रजीत सिंह (छोटू) अध्यक्ष और मलकीत सिंह लल्लू को कोषाध्यक्ष बनाया गया । हरपाल सिंह भामरा, जसवीर सिंह चहल अखिलेश दुबे संरक्षक बनाए गए। पृथ्वी पाल सिंह मुख्य कोष बनाए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश की कार्यकारिणी बनाएंगे और गतका के प्रचार प्रसार के लिए सभी जिलों के मदद की योजना बनाएंगे।
