Sunday, March 15, 2026

‘संविधान एवं भारत की संकल्पना’ पर प्रोफेसर आरिफ का व्याख्यान 14 जनवरी को

भिलाई : न्यूज़ 36 : पार्क फाउंडेशन, छत्तीसगढ़  की ओर से भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संविधान संवाद श्रृंखला के अंतर्गत संविधान संवाद-2 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सिविल सोसाइटी दुर्ग-भिलाई और पार्क फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 14 जनवरी मंगलवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर मोहम्मद आरिफ का व्याख्यान भिलाई में रखा गया है। नागरिक अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध पूरे देश में सम्मानित शिक्षाविद, अध्येता इतिहासकार प्रोफेसर आरिफ यहां ‘संविधान एवं भारत की संकल्पना’ विषय पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करेंगे। भिलाई में यह आयोजन दोपहर 1 बजे से कॉफी हाउस सुपेला में होगा। सेंटर फॉर हारमनी एंड पीस के चेयरमैन प्रो आरिफ अपने व्याख्यान के द्वारा सामाजिक न्याय, समानता,सद्भाव ,सौहार्द  एवं राष्ट्रीय एकता  के लिए लम्बे अरसे से शिद्दत के साथ पूरे देश में सक्रिय है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news