याद किया महिला शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री बाई का योगदान
भिलाई : न्यूज़ 36 : बुद्ध भूमि कोसा नगर भिलाई में भीमाई महिला मंडल के नेतृत्व में देश की प्रथम शिक्षिका ज्ञान ज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के पास उनकी जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर सावित्रीबाई फुले ,माता रमाई ,ज्योतिबा फुले, सम्राट अशोक, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर और तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाकर वंदना की गई।
बौद्ध कल्याण समिति के अध्यक्ष आयुष्मान नरेंद्र शेन्डे ने स्वागत उद्बोधन में सावित्रीबाई फुले के नारी उत्थान और समाज कल्याण के कार्यों के बारे में बताया और उपस्थित जनता का आभार प्रकट किया। उपस्थित वक्ताओं में नेकराम रामटेके , डॉक्टर अरविंद चौधरी ,विजय बोरकर, प्रेरणा धाबर्डे और महिला समिति की अध्यक्ष दानशीला रामटेके ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता में किए कार्यों का जिक्र किया।
गीतेश्वरी रामटेक ने सावित्रीबाई फुले के कार्यों को दर्शाते हुए एक गीत प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन सचिव ज्ञानचंद टेंभुर्णीकर ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रितेश पाटील तथा रंजू खोबरागड़े ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर उदय धाबर्डे ,जयंत खोबरागड़े, घनश्याम गणवीर ,दिग्विजय मेश्राम, प्रिया मेश्राम, कोमल चंद्रिकापुरे, मंजूषा मेश्राम, मंगला रामटेके, नेहा कोल्हाटकर, अनिता गुर्दे ,विजेता मेश्राम, अश्वनी कोल्हाटकर, लक्ष्मी मेश्राम, किरण गजभिए,संगीता रामटेके, विनीता भालेकर बीआर भालेकर, संकेश अनिल जोग, विकास सापेकर सहित समता सुरक्षा सेना की टीम, बौद्ध कल्याण समिति की टीम तथा दुर्ग भिलाई के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
