Saturday, June 27, 2026

नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर चालानी कार्यवाही

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत महाराजा चौक से जेल तिराहा तक खड़ी गाड़ियों पर ऑनलाइन चालान किया गया है। ऑटो डील वालों, शॉपिंग कांपलेक्स, होटल संचालकों को सड़क में वाहन खड़ा न करने की समझाइश दी गई। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री रिचा मिश्रा के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतानंद विद्य्य राज के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा लगातार जिले में अलग-अलग प्रमुख मार्ग में सड़क में बाधा उत्पन्न करने वाले, नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को महाराजा चौक से जेल तिराहा तक नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर ऑनलाइन चालान किया गया। होटल संचालकों को सड़क पर वाहन खड़ा ना करने की समझाइए दी गई। शॉपिंग कांपलेक्स ,होटल संचालकों को बाहर गार्ड तैनात करने सड़क पर वाहन पार्क ना करने की समझाइश दी गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news