Monday, March 16, 2026

महिला ने फांसी पर लटक कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : न्यूज़ 36 : गुरुवार की दोपहर को कातुल बोर्ड निवासी 40 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची मोहन नगर थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में पहुंचाया। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। मोहन नगर थाना के एएसआई पांडे ने बताया कि 40 वर्षीय महिला लता चंदेल सतनामी पारा चौक कातुल बोर्ड निवासी है। वह नगर निगम में काम करती थी और कोई समूह भी चलाती थी। मृतका का पति पिछले 5 वर्षों से उससे अलग रह रहा था। उसका प्रधानमंत्री योजना के तहत एक मकान का काम उसके किराए के मकान के पास ही चल रहा था। गुरुवार की दोपहर में वह काम पर से लौटी और अपने बन रहे नए मकान में जाकर फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी। मृतका लता चंदेल की एक 18 वर्षीय बेटी तथा 15 वर्षीय बेटा है। बच्चों ने मां को फांसी पर लटका देखा तो इसकी जानकारी तुरंत मोहल्ले पड़ोस एवं पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी थी। श्री पांडे ने बताया कि मृतका के दोनों ही मकान में कोई ऐसा सुसाइडल नोट नहीं मिला है जिससे मौत के कारण का पता चल सके। मामले की जांच की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news