दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम में 25 दिंसबर को नगर पालिक निगम परिसर स्थित मोतीलाल वोरा सभागार में दोपहर 1 बजे भूमिपूजन का कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से होगा। इमसे रायपुर से वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव सहित अन्य मंत्री शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी निकाय प्रमुखों को निर्देश जारी किया है। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है,प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में अटल परिसर निर्माण योजना अंतर्गत अटल परिसर का निर्माण प्रस्तावित हैं।मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री साव द्वारा अटल जयंती के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से अटल परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम 25 दिसंबर को होगा।
