Monday, March 16, 2026

20 वर्ष बाद सूर्यकुंड गंगा घाट बैकुंठ धाम को मिली पहचान

भिलाई : न्यूज़ 36 : बैकुंठ धाम का सूर्यकुंड तालाब इस बार छठ पूजा के पूर्व अपने सुंदर और मनोहर रूप में शहर वासियों को देखने मिलेगा। अब बैकुंठ धाम तालाब न सिर्फ छठ पूजा, तीज नहावन सहित अन्य आवश्यक परंपराओं के निर्वहन के लिए उपयुक्त होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्र का जलस्तर बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकेगा। इस तालाब को वृहद विस्तारित और विकसित स्वरूप दिलाने में गंगा जल लेकर कसम खाने वाले जनप्रतिनिधि रिकेश सेन की महत्वपूर्ण भूमिका है।सूर्यकुंड वैशाली नगर का ड्रीम प्रोजेक्ट बन चुका है। रिकेश सेन ने विधायक बनने के तत्काल बाद निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों से सूर्य कुंड तालाब बनवाने की चर्चा की। पता लगा कि तालाब निर्माण में कोई भी शासकीय फंड नहीं दिया जा सकता। तब विधायक ने गंगाजल की कसम का हवाला देते हुए अपने गांव की पैतृक जमीन भेज दी। राजेंद्र अरोरा ने भी जहां अपनी कुछ जमीन बेची वहीं पूर्व पार्षद राजेश प्रसाद ने पत्नी की गहने भेज दिए। निजी प्रयास से जमा राशि में बैकुंठ धाम के लोगों ने भी सहयोग दिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने बैकुंठ धाम के सूर्यकुंड तालाब के लिए पांच कुदाल चलाई थी। राजेंद्रअरोरा ने बताया कि उसे दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह भी कार्यक्रम में 20 अगस्त 2004 को मौजूद रहीं । विधायक रिकेश सेन ने बताया की बैकुंठ धाम के सूर्यकुंड तालाब मां गंगा सहित 51 पवित्र नदियों को जल समाहित किया जाएगा । आज शाम सूर्यकुंड गंगा घाट बैकुंठ धाम में गंगा आरती का आयोजन होगा कान्हा जी महाराज विशेष पंडितों की टीम के साथ कलश कुंड और भगवान सूर्य का अभिषेक करेंगे भजन कीर्तन के साथ पूजन की इस आयोजन में सूर्य देव के अस्त होते ही कुंड जल सूर्यकुंड में समाहित कर भव्य गंगा आरती की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news