दुर्ग : न्यूज़ 36 : पद्मनाभपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की बिक्री करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर जेल भेजा। उनके पास से 129 स्ट्रिप में कुल 1265 टेबलेट एवं 184 नशीली कैप्सूल को जप्त किया गया।
आरोपी हार्दिक बाई के विरुद्ध पुर्व में भी कई मामले पंजीबद्ध हैं तथा एनडीपीएस के मामले में जेल भी जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले मे नशे के अवैध सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान *संकल्प* ‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’ की सफलता हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा (रा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश में थाना प्रभारी, निरीक्षक अम्बिका प्रसाद ध्रुव के द्वारा थाना स्टाप के साथ मिलकर प्राप्त सूचना पर आरोपीगण हार्दिक भोई निवासी दुर्ग, अपने साथी दिलीप साहू के साथ दुर्ग शहर में अवैध रूप से लाभ अर्जित करने एवं नवजवानों के शरीर में जहर घोलने का काम करते हुए केन्द्रीय जेल दुर्ग केन्टीन के पास प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बेच रहे है। आरोपी द्वारा साक्ष्य मिटाने एवं फरार होने की प्रबल संभावना पर थाना पद्मनाभपुर स्टाफ मौका स्थल केन्द्रीय जेल दुर्ग केन्टीन के पास रवाना हुआ। मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पंहुच कर घेराबंदी कर आरोपीयों को पकडा गया। जिसमे पूछताछ में अपना नाम 1. हार्दिक भोई, पिता अमर भोई, उम्र-23 वर्ष, निवासी पचरीपारा वार्ड 28, हठीले हनुमान मंदिर के पास दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग, (छ0ग0)
2. दिलीप साहू, पिता पीलू राम साहू, उम्र-34 वर्ष, निवासी कसारीडीह, वार्ड 44 ,थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग, (छ0ग0) का होना बताये। आरोपीयों की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अलग-अलग 129 स्ट्रीप में कुल 1265 टेबलेट एवं 184 नशीली कैप्सूल तथा बिक्री की नगदी रकम 1000/- रूपये को जप्त किया गया है।
आरोपियों के कृत्य अपराध धारा 352/2024 धारा 8, 21(सी) एनडीपीएससदर की अपराध घटित करना पाये जाने से तत्काल गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्य वाही में निरीक्षक अम्बिका प्रसाद ध्रुव थाना प्रभारी पदमनाभपुर, उप निरीक्षक एम.एल. देवांगन, सहयोगी आरक्षक 1362 प्यारेलाल साहू, आरक्षक 990 देवेन्द्र राजपुत, 1067 दिनेश राजपुत, 640 आशिष गंधर्व की उल्लेखनीय एवं सराहनीय भूमिका रही।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
