Tuesday, March 17, 2026

जिला अस्पताल पार्किंग के पास खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला अस्पताल के डिलवरी वार्ड पार्किंग के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्राम जोरा तराई , उतई निवासी प्रार्थी मनोज कुमार, रोजी मजदूरी का काम करता है। 7 सितंबर को उसके छोटे भाई राजू जोशी की पत्नी को डिलवरी के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती किया गया था। अपने भाई के साथ प्रार्थी अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 07 एके 792 2 को लेकर अस्पताल आया हुआ था। दोपहर 1:00 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल को पार्किंग के साइड में खड़ी कर दिया था और अस्पताल के अंदर चला गया था। लगभग 2 घंटे बाद जब वापस आ गया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news