Friday, May 15, 2026

भीषण गर्मी के कारण अब आंगनबाड़ीे केन्द्र खुलेगा सुबह 07 से 09 बजे, 2 घंटा रहेगा समय

दुर्ग : न्यूज़ 36 : भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए आंगनबाड़ीे केन्द्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन महिला बाल विकास विभाग द्वारा सभी आंगनबाड़ीे केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। ज्ञात हो कि वर्तमान में आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की अवधि 04 घण्टे प्रातः 07 से 11 बजे है। जिसे आदेशानुसार अब घटाकर 02 घण्टे प्रातः 07 से 09 बजे किया जाएगा। गर्मी कम होते ही पुनः 01 जुलाई तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः 07 बजे से 11 बजे कर दिया जाएगा। 01 जुलाई के पश्चात् आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय यथावत् 09.30 बजे से 03.30 बजे तक कर दिया जायेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news