Monday, March 16, 2026

नेवई का गुण्डा बदमाश पिंकी राय एवं शैलेष निर्मलकर गिरफ्तार,युवक को अगवा कर पीटा

भिलाई : न्यूज़ 36 : नेवई क्षेत्र में अपने नाम की दहशत कायम करने के लिए हिस्ट्रीशीटर और आदतन कुंडा बदमाश पिंकी राय उर्फ विजेंद्र राय ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक युवक को अगवा कर उसकी जमकर पिटाई की । आरोपियों ने पीड़ित पर आरोप लगाया कि वह पुलिस का मुखबिर है। इसी संदेह में आरोपियों ने उसे अगवा कर उसकी बेदम पिटाई की। घटना की शिकायत पर नेवई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, अपहरण, बंधक बनाने और धमकाने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है, और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पत्रकार वार्ता में क्राइम डीएसपी हेमप्रकाश नायक और नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि पीड़ित विपिन कुमार सिरसाम बीते 23 मई को अपने दोस्तों के साथ रिसाली निगम के पास एक दुकान में बैठा हुआ था। तभी आरोपी पिंकी राय उर्फ विजेंद्र राय अपने दो साथियों शैलेष निर्मलकर और ओम चौधरी के साथ अपनी कार से वहां पहुंचा। आरोपियों ने पीड़ित पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसकी वहीं पर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसे अपनी कार में बैठकर स्टेशन मरोदा में राय ट्रेडर्स ले गए । यहां पर आरोपियों ने अपनी दुकान का शटर बंद कर पीड़ित की जमकर पिटाई की। और दोबारा मुखबिरी करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से इस घटना की शिकायत की, इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी के दौरान पुलिस ने आरोपी पिंकी राय “45” वर्ष निवासी गणेश नगर रिसाली और उसके साथी शैलेश निर्मलकर “28” वर्ष निवासी नेवई बस्ती को गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी ओम चौधरी की तलाश जारी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news